इमाम हुसैन अ.स. के रौज़े की ओर से आँखों के ट्यूमर का इलाज करा रहे बच्चों के लिए बड़ी खबर आ रही है। इमाम हुसैन अ.स. के रौज़े से जुड़ा इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर कैंसर ट्रीटमेंट "वारिस" इराक में पहली बार आंखों के ट्यूमर का इलाज करा रहे बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा।
इमाम हुसैन अ.स. के रौज़े के सेंटर फॉर हेल्थ, ट्रीटमेंट एंड मेडिकल एजुकेशन के प्रमुख डॉ हैदर आबिदी ने कहा कि इमाम हुसैन अ.स. के रौज़े की तरफ से भरपूर समर्थन से इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर कैंसर ट्रीटमेंट "वारिस" इराक में पहली बार आँखों के ट्यूमर से परेशां बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठा रहा है। हम आँखों के ट्यूमर से परेशान बच्चों की कीमियोथेरेपी कर रहे हैं। इस मुहिम में उन बच्चों को भी आधुनिक उपचार दिया जा रहा है जिनका रेटिना बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।